जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु बाहरी प्रत्याशी स्वीकार नहीं, अपना दल एस के प्रस्तावित प्रत्याशी को ही समर्थन-:हरिराम चेरो विधायक दुद्धी

By:

On: Friday, June 25, 2021 3:06 PM

---Advertisement---

अपना दल के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई तो निर्दल पुत्र वधू कविता देवी को लड़ाऊंगा चुनाव।- दुद्धी विधायक हरिराम चेरो

निर्दल चुनाव जीतने के बाद भी पार्टी का करूंगा सेवा

सोनभद्र जनपद अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अपना दल एस के खाते में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद जनपद सोनभद्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। गत दिनों जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में चार अपना दल एस जिला पंचायत सदस्य विजेता उम्मीदवार की अधिकृत सूची संगठन के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई थी, जिसमें प्रथम नाम लोकप्रिय विधायक हरि राम चेरों के पुत्र वधू इंजीनियर कविता देवी, और तीन अन्य नाम प्रस्तावित संगठन द्वारा किया गया था, परंतु आज 4:00 बजे हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी निर्णय नहीं लिया जा सका है जो दुखद है, कार्यकर्ताओं की अगर उपेक्षा शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई और स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के सपनों को चूर किया गया तो बागी होकर निर्दल के रूप में पुत्र वधू को मैदान में उतारने का ऐलान दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने किया है।विधायक के बयान के बाद संगठन में घमासान छिड़ गया है, कल नामांकन होना है और आज तक प्रत्याशी की घोषणा संगठन द्वारा नहीं की गई, जल्द अपना दल एस संगठन के हित में पार्टी फैसला करें l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment