सोनभद्र:रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में आकाशीय बिजली से पिता पुत्र की मौत हो गई है। दोपहर लगभग एक बजे गरज तड़क के साथ बरसात होने लगी। अभिलाष पुत्र नारायण मौर्य ६० वर्ष तथा धनंजय पुत्र अभिलाष मौर्य ३५ वर्ष अपने बारामदे और लोगों के साथ बैठे थे।तब तक तेज तड़क के साथ बिजली ट्रांसफार्मर से टकराते हुए बारामदे में बैठे पिता पुत्र को अपने चपेट में ले लिया।बुरी तरह से घायल पिता पुत्र को अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।
रायपुर थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने में लगे हुए हैं।

