बीजपुर(बग्घा सिंह)11 हजार मेन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्द नाक मौत हो गयी। खबर के अनुसार चपकी ग्राम बचरा थाना बभनी निवासी सोहराब अहमद पुत्र शहंशाह उर्फ सच्चे खां उम्र लगभग 20 अपने घर के पड़ोस में छत पर चढ़ कर बिजली का काम कर रहा था कि मकान के ऊपर से गुजरी 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम युवक करंट की चपेट में आया तो किसी को पता तक नही चला लेकिन जब उसका झुलसा हुआ पूरा शरीर छत से नीचे गिरा तो परिजनों सहित पास पड़ोस के लोगों में हड़कम्प मच गया। परिजन युवक को तत्काल लेकर एनटीपीसी रिहंद परियोजना के धन्वन्तरि अस्पताल भागे जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही सोहराब अहमद को मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर सुन कर बचरा गाँव में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । इसबाबत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानन्द सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल से मेमो आया है मामले में अग्रिम करवाई की जा रही है।
बिजली की चपेट में आने से युवक की जान गई
---Advertisement---

