मनाई गई महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस

By:

On: Friday, June 25, 2021 1:56 AM

---Advertisement---

दुद्धी( रवि सिंह)कस्बे से सटे मल्देवा स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आज गुरुवार को महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य प्रकृति शक्ति बड़ादेव के आह्वान पर 52 गढ़ के देवी देवताओं का सुमिरन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।तत्पश्चात बड़ा देव का आरती कर हल्दी अक्षत से तिलक लगाकर महारानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।मुख्य धर्माचार्य अनिल सिंह ने पूजा पाठ करवाया ।कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने कहा कि हम सभी समाज के लोग आज के दिन को आदिवासी बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं।वीरांगना रानी दुर्गावती इतिहास के पन्नो मे हमेशा याद की जाती रहेंगी।जिसे आदिवासी समाज हर साल 24 जून को याद करता है।आज आदिवासी समाज को महारानी दुर्गावती से शिक्षा लेने की जरूरत है।आज आदिवासी समाज की ध्रुवीकरण पर सबकी नजर है लेकिन प्रकृति पूजक आदिवासी समाज एक जुट रहकर अपने समाज तथा देश हित में हमेशा योगदान देता रहेगा।इस दौरान ललित सिंह,विजय सिंह, सदानंद, राजेश्वर,कमलेश, रामाश्रय ,हीरामणि,ड्यूटी सिंह,समुंद्री देवी,शिवानी ,दिव्या, ज्योति, दीपू,रामफल,विनय चेरो,आभा पनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन फौदार सिंह परस्ते ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment