(उमेश सागर संवाददाता)
सोनभद्र:शक्तिनगर थाने के अंतर्गत चिल्काडांड ग्राम प्रधान ने एनसीएल दुध्धिचुआ के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर शिवाजीनगर बस्ती मे आवागमन के लिए एकमात्र क्षतिग्रस्त हुई पुलिया व ग्रामीणों के हुए नुकसान के भरपाई के लिए पत्र भेजा है। बीते शुक्रवार को हुई बरसात से चिल्काडांड के शिवाजीनगर बस्ती मे दुध्धिचुआ खदान क्षेत्र से होकर आने वाले नाले का पानी व ओबी सिल्ट ज्यादा मात्रा मे बहकर आने से मुहल्ले मे प्रवेश करने के लिए मौजूद एकमात्र पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही रहवासियों का काफी नुकसान हो गया । प्रधान हैं हीरालाल भारती ने मुहल्ले मे आने जाने के क्षतिग्रस्त पुलिया मार्ग का मरम्मत निर्माण व
आमजनमानस के हुए नुकसान के भरपाई की मांग दुध्धिचुआ महाप्रबंधक से की है। उन्होंने बताया की हमने फोन के माध्यम से आपको मामले से अवगत कराया किंन्तु आपने अभी तक कोई भी राहत के कदम नहीं उठाये जिसके लिए हमे खेद व्यक्त करना पड रहा है। पत्र पिपरी सीओ सोनभद्र उपजिलाधिकारी सोनभद्र व शक्तिनगर थानाध्यक्ष को भी प्रेषित किया गया।

