कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के टोला लोहरादामर मे मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार लोहरादामर निवासी बृजकिशोर विश्वकर्मा की अठारह वर्षीय पुत्री शान्ति कुमारी मंगलवार को अपने खेतों में गयी थी। उसी बीच अचानक तेज गरज तड़क के साथ बरसात होने लगी । इस पर बारिश से बचने के लिए शान्ति कुमारी खेत के किनारे स्थित एक आम के पेड़ के नीचे पहुंच गई। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने से शान्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान शोभित गुप्ता ने पुलिस व लेखपाल को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया
आकाशीय बिजली से युवती की मौत
---Advertisement---

