अपडेट:युवक की गला काटकर हत्या,मुकदमा दर्ज

By:

On: Wednesday, June 23, 2021 3:08 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में 50 वर्षीय शंकर बिंद की गला काट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया केवटा गांव में शंकर बिंद पुत्र मजनू बिंद अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का देहांत चार साल पहले हो गया था। उन्हें कोई संतान नहीं थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उनके परिजनों ने बताया कि शंकर दो दिन से दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस पर उनके भाई तौलन मंगलवार की शाम शंकर के घर पहुंचे। उनके दरवाजे से ही आवाज लगा कर शंकर को बुलाया। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो तौलन ने देखा कि दरवाजा खुला है। इस पर वह घर के अंदर चले गए। अंदर देखा कि शंकर चारपाई पर पड़ा हुआ था। उस पर लुंगी ओढ़ाया हुआ था। उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने फौरन घोरावल पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और शंकर के शरीर पर पड़ी लुंगी हटाई तो देखा कि उसका गला कटा हुआ है और व मर चुके हैं

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव देख कर लग रहा था कि हत्या काफी पहले हुई थी। मृतक शंकर के भतीजे राजेश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि मौके से कुछ सुराग मिले हैं, जल्दी ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment