पत्नी से विवाद के बाद पति ने फासी लगाकर की खुदकुशी

By:

On: Wednesday, June 23, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बुधवार को दिन में साढ़े 11 बजे घर में रस्सी के सहारे बड़ेर से लटकता विजय (32) पुत्र स्व. श्यामलाल का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक विजय ससुराल गया था। वहां पत्नी से विवाद के बाद घर लौटने पर खुदकुशी कर ली।रासपहरी गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति व मृतक के भाई संजय ने बताया कि विजय की शादी दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में हुई थीं। उससे चार वर्ष का एक पुत्र भी है। दो दिन पूर्व वह मायके गई पत्नी को लाने ससुराल गया था। वहां विदाई नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इससे पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर गांव में पंचायत हो चुकी थी। बताया कि ससुराल कटौली से बुधवार की सुबह लौटा। मां कहीं रिश्तेदारी में गई हुई थी। वह अंदर से दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने संजय की तहरीर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment