फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त

By:

On: Wednesday, June 23, 2021 2:12 PM

---Advertisement---

सोनभद्र(शक्ति पाल)फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी कर रहे आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। संबंधित उप खंड शिक्षा अधिकारियों को बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और अब तक देय वेतन की वसूली के भी निर्देश दिए गए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है उसमें घोरावल के प्राथमिक विद्यालय भठिहवां में तैनात शिक्षक अभिषेक सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह, घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ में तैनात शिक्षक संतोष यादव पुत्र नगीना यादव, चतरा विकास खण्ड के प्रावि चरकोरना में तैनात शिक्षक सुभाष चंद्र मौर्य पुत्र विदूर जी मौर्य, राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के प्रावि गौरही में तैनात स्वर्ण लता पुत्री केएन सिंह शामिल हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment