दुद्धी नगर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से नाराज नगर वासियों ने रविवार की 10:00 बजे तहसील तिराहे के पास हाईवे को करीब 1 घंटे के लिए लोगों ने जाम कर दिया उसके बाद रामनगर पुल के पास भी लोगों ने जाम किया। नगर में विद्युत
आपूर्ति की दूर व्यवस्था दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ते जा रहा उमस गर्मी के चलते लोग घरों में काफी परेशान हाल है वहीं बिजली आपूर्ति ना होने से पानी की भी और समस्या बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र बिजली आने का भरोसा दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ नगर वासियों का कहना है कि सांसद विधायक के के अलावा अन्य प्रतिनिधियों से कोई समस्या के बारे में लेना देना नहीं है ऐसे में जनता विद्युत जैसे समस्या से हफ्तों से लगातार जूझ रहा है उसके बावजूद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति की समस्या में कोई सकारात्मक सुधार नहीं हो सका। जाम के दौरान मोहित अग्रहरी रुपेश अमित आनंद प्रियांशु प्रिंस राजेश विकास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बिजली की अघोषित कटौती से नाराज नगर वासियों ने रात्रि में किया सड़क जाम
---Advertisement---

