वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग रिलायंस टंकी पर हुआ बड़ा हादसा दो बाइकों को ट्रक ने रौंदा घटनास्थल पर मौत।*
(अशोक मद्धेशिया संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र – थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा जिसमें एक महिला समेत एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति की घायल अवस्था देखते हुए उसे स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया घायल
व्यक्ति का नाम प्रमोद सिंह तथा मृतक मीरा उम्र 55 वर्ष निवासी अवकाश नगर काली मंदिर तथा अमित उपाध्याय 42 पुत्र सुरेश उपाध्याय निवासी पटवध घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों की लगी भीड़

