लावारिस हाल में मिला आधे हिस्से का औंधे मुंह शव,सनसनी

By:

On: Sunday, June 20, 2021 3:04 PM

---Advertisement---

बदन पर कोई वस्त्र नहीं महिला या पुरुष की भी पहचान नहीं

दुद्धी(रवि सिंह)कोतवाली क्षेत्र के खजूरी ग्राम के ठेमा नदी से करीब 200 मीटर की दूरी पर आज शाम 5 बजे खुले स्थान पर पेड़ के पास एक लावारिस हालत में आधे हिस्से का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।औंधे मुंह मिले बिना वस्त्र के शव की पहचान नहीं हो सकी।शव का कमर के नीचे का हिस्सा व बाया हाथ गायब है। सूचना पर मौके पे कोतवाली के एस एस आई केजी राय उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पहुंचे और घटना के बाबत जांच पड़ताल में जुट गए है।शव को देख तरह तरह कि चर्चाएं है शव की स्थिति देख लगता है कि कहीं से लाकर फेका गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अवशेष भाग की खोजबीन में घटना स्थल के आसपास के एरिए को खंगाल रही थी।

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव नदी में कही से ब ह कर के आया होगा जिसको जानवरो ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment