(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ में शनिवार को सर्प के काटने से 26 वर्षीय युवक प्रदीप पासवान अचेत हो गया जिसे परिजनो द्वारा इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुदीप कुमार पुत्र सुग्रीव पासवान ने प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसके 26 वर्षीय भाई प्रदीप कुमार की सर्प के काटने से मृत्यु हो गई है जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

