प्रभारी मंत्री को व्यापार मंडल ने सरकारी विभागों द्वारा हो रहे व्यापारिक उत्पीड़न को रोकने के लिये सौप ज्ञापन

By:

On: Saturday, June 19, 2021 11:41 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में हुए बदलाव व जिले के व्यापारियों के ऊपर सरकारी विभागी के द्वारा हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सर्किट हाउस में मा0 मंत्री श्री सतीश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा और आक्रोश व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता* ने बताया कोरोना के कारण व्यापार पूरी ठप्प रहा और उसके बाद मौसम की मार से व्यापरी पूरी तरह से टूट चुका है उसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा बिल बकाया पर लाइन कटौती का अभियान बिजली विभाग द्वारा चलाया जाना उचित नही है कोरोना काल के दौरान व्यापारियों को gst में समास से रिटर्न्स न जाने पर पेनाल्टी चार्ज किया जा रहा है ऐसे भी सरकार को तत्काक प्रभाव से रोकने एवं 3 माह का समय दिया जाना चाहिए

*वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल* ने कहा कि जिले में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा व्यापारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा हो जिसपर रोक नही लगी तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।*युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवल* ने कहा कोरोना काल के कारण खाद्य एवं औषधि विभाग , श्रम विभाग,बाट माप विभाग के द्वारा लाइसेंस जारी व नवीनीकरण किया जाता है जिसकी समय सिमा दिसंबर तक किया जाना चाहिए।यदि इन सभी मांगो पर कार्यवाही नही होती और व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न नही रुकता तो व्यापर मंडल आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी इसकी जिम्मेदारी मा0 मंत्री महोदय तय करें।मा0 मंत्री जो को ज्ञापन मा0 सांसद श्री पकौड़ी लाल,भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे,सदर विधायक श्री भूपेश चौबे , घोरावल विधायक श्री अनिल मौर्या, ओबरा विधायक श्री संजय गौंड,जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा गया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश बंसल,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल,युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवल,आईटी सेल अध्य्क्ष अजय केशरी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment