पहली बरसात मे रोड पर मलबा बह जाने के कारण बाइक  सवार युवक पानी में बहे।

By:

On: Saturday, June 19, 2021 8:25 AM

---Advertisement---

सोनभद्र :(उमेश कुमार सिंह)शक्तिनगर एनटीपीसी एनसीएल परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत बने रोड व नाले पहली ही बरसात में बह जाने के कारण एक युवक की बाइक सहित वह बहने लगा चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बाइक चालक को बचाया गया लेकिन बाइक बह गया, स्थानीय रहवासियों ने आक्रोशित होकर एनटीपीसी परिसर का कार्य ठप कर दिया।कुछ देर बाद शक्तिनगर एनटीपीसी परिसर के आला अधिकारी को खबर मिलते ही मौके पर जा पहुंचे और जाम हुए नाले को मशीनों द्वारा सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया। वहीं स्थानीय ग्राम प्रधान हीरालाल द्वारा चेतावनी दिया गया कि परियोजनाओं से तत्काल रोड का निर्माण कराया जाए और नाले की सही रूप से सफाई कार्य समय-समय पर कराया जाए,जिससे राहगीरों का आने जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment