दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव के दूध मनिया टोला में एक वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय वह अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे कि घर के छज्जा से जहरीला सर्प वृद्ध चारपाई पर जा गिरा और उन्हें डंस लिीया। घटना बृहस्पतिवार की रात्रि की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाला 70 वर्षीय दिरग जदयाल पुत्र खुशी साव, निवासी कोरची है
सांप के काटने वृद्ध की मौत
---Advertisement---

