तीन बच्चो की अपहरण के खबर से मची अफरा तफरी

By:

On: Wednesday, June 16, 2021 2:12 PM

---Advertisement---

लगभग चार घंटे बाद बच्चे घर लौटे

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)

कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागेसोती के टोला टेढ़वातेन में बुधवार की सुबह लगभग दस बजे बंधी के समीप चार बच्चे खेल रहे थे उसी दौरान तीन बच्चे दस वर्षीय रंजन पुत्र राजेंद्र,आठ वर्षीय राकेश पुत्र सीताराम व दस वर्षीय रोहित पुत्र सिकंदर अचानक गायब हो गए और उन्ही चारो बच्चो में से चौथा बच्चा आठ वर्षीय रोशन पुत्र राजेंद्र घर पहुंच गया जिसने अपनी मां से बताया कि हमलोग चारो बंधी के समीप खेल रहे थे उसी दौरान कुछ अज्ञात बोलेरो सवार लोग आए और उन तीनो लोगो को उठा ले गए जिसकी खबर सुनते ही परिजनो के होश उड़ गए वही परिजनो ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व कोन थाना प्रभारी निरीक्षक को दी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई जहा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने उक्त बच्चे से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली वही घटना के बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में अफरा तफरी मची रही।घटना के लगभग चार घंटे बीत जाने के बाद बच्चे घर वापस पहुंचे जहा बच्चो को देखते ही परिजनो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब बच्चो से पूछ ताछ की गई तो उन्होंने बताया कि खेलते खेलते पैदल ही जामुन खाने चले गए थे कोई बोलरो वाला नही ले गया था वहीं बच्चो को घर लौटने पर पुलिस व परिजनो ने राहत की सांस ली।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment