भाजपा मंडल प्रभारी दीपक गौड़ ने गोद लिए बभनी अस्पताल का किया निरीक्षण

By:

On: Wednesday, June 16, 2021 2:01 PM

---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बभनी । भाजपा मंडल प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जनजाति मोर्चा दीपक सिंह गोड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में साथ विगत दिनों पहले गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशन दिया। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में इन दिनों अच्छी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है।स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वह पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचे थे।

जहा मौजूद प्रभारी चिकित्सक हेमलता पांडेय से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। कोविड 19 की जांच को पहुचे कुछ मरीजो से भी उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संवाद किया।चिकित्सालय भवन, अस्पताल कक्ष व शौचालय की मरम्मत का आश्वासन दिया। मरीजों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रसव कक्ष एवं शल्य कक्ष के सुदृढ़ीकरण के लिए भी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल बभनी के प्रभारी दीपक सिंह गौड़, भारतीय जनता पार्टी बभनी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, घघरी से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रहे संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष जवाहरलाल जोगी समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment