अपडेट सड़क हादसा:अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, दो की मौत व एक घायल

By:

On: Monday, June 14, 2021 3:29 PM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा):राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर के टकराने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में दो घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बनारस ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया।

पसही कलां निवासी 24 वर्षीय अमन पाठक पुत्र अवधेश पाठक अपने बोलेरो के चालक 25 वर्षीय राजन पुत्र रामलाल और एक अन्य साथी 26 वर्षीय अंगद यादव पुत्र उमाशंकर यादव, दोनों पसही खुर्द निवासी के साथ एक ही बाइक से पसही से मधुपुर बाजार जाने के लिए सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास निकले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि जब यह लोग बहुअरा गांव के पास बनारस-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे तो एक पुलिया के पास डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई और तेजी से उछली। जिसके कारण तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी अविनाश सिन्हा के अनुसार जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अंगद यादव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अमन पाठक के सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान अमन पाठक की भी मौत हो गई और राजन को सिर और हाथ में चोट आई है। उसकी हालत स्थिर है। उसका यहीं पर इलाज चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment