Breaking:अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई,दो गम्भीर

By:

On: Monday, June 14, 2021 10:57 AM

---Advertisement---

पुलिया से टकरा कर वाइक सवार हुए घायल, दो की हालत गंभीर
सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव के गेट के पास वाराणसी राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से टकरा गए। पुल से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत अत्यन्त गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक राबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित पसही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का नाम अमर पाठक पुत्र बबलू पाठक उम्र 30वर्ष,और राजन पाठक 27वर्ष,और अंगद यादव 30 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। एवम् एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment