मारवाड़ी युवा मंच ने कन्या विवाह के लिए किया सहयोग

By:

On: Sunday, June 13, 2021 1:31 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र व मारवाडी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से बबुरा गांव में एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह के उपलक्ष्य में उसे विवाह संबंधित समान देकर सहयोग किया गया।समान में एक बेड,एक बक्सा,रजाई,गद्दा,तकिया,बेडशीट आदि का सहयोग दिया गया। युवा मंच के अध्यक्ष अमित गोयल एडवोकेट ने कहा की ऐसे लोगों के लिए मंच हमेशा आगे आकर मदद करता रहा है और करता रहेगा। महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती निशा अग्रवाल ने कहा कि महिला मंच सदैव इस प्रकार के सेवा कार्यो के लिए तत्पर रहता है।युवा मंच के शाखा सचिव शिखर केडिया व महिला मंच की शाखा सचिव पायल गोयल ने बताया की मंच इसी तरह समाज सेवा में कार्यरत है और समाज सुधार के योगदान में हमेशा काम करता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,तरुण केडिया,हिमांशु केजरीवाल,मनोज अग्रवाल, रवि सराफ, अर्पण बंका, सोन महिला शाखा से अध्यक्षा निशा अग्रवाल,सचिव पायल गोयल,सीमा अग्रवाल,सोनी गुप्ता , दीप्ति केडिया, अनिता कनोडिया,ज्योति मित्तल, खुशबू खैतान ,मीरा केडिया,नीता झुनझुनवाला व रंजना अग्रवाल उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment