टैम्पो व मैजिक की टक्कर में चालक घायल

By:

On: Sunday, June 13, 2021 9:39 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)थाना क्षेत्र के फुलवार गांव के समीप रांची-रींवा राजमार्ग पर एक टैम्पो एवं मैजिक सवारी गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें मैजिक का चालक घायल हो गया तथा टैंपू के चालक को भी चोटें आई है।उक्त टैम्पो पर तीन लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी की ओर से जा रही एक टैंपो,विपरीत दिशा से आ रही मैजिक गाड़ी जिसका चलते-चलते पहिया जाम होने के कारण जोरदार टक्कर दे मारी जिससे मैजिक चालक कर्मराज (28 वर्ष) निवासी दुद्धी घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु दुद्धी ले जाया गया तथा टैंपो चालक का भी इलाज निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment