एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी कर चोरो ने पुलिस को दी चुनौती

By:

On: Sunday, June 13, 2021 6:40 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग डिबुलगंज में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में सनसनी मची हुई है। चोरी की घटना से दुकानदार इस बात को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है।डिबुलगंज दुर्गा मंदिर समीप स्थित आदर्श दवा की दुकान का एलबेस्टर सीट तोड़कर लगभग पांच हजार रुपये नगद गल्ला में रखा रुपये चोरो ने चुराया इसके बाद सेलटैक्स बैरियर समीप स्थित रामप्रसाद जायसवाल किराना राशन दुकान का एलबेस्टर सीट तोड़कर गुटखा तम्बाकू हजारों रुपये की चोरी कर ले गये। हॉस्पिटल मोड़ डिबुलगंज प्रमोद श्रीवास्तव की किराना दुकान का एलबेस्टर सीट तोड़कर गुटखा तम्बाकू हजारों रुपये की चोरी कर चोरो ने घटना को दिया अंजाम दुकानदार ने दुकान खोलने सुबह आए तो देखा कि दुकान का सारा सामान इधर उधर फेंका हुआ है।इस घटना की जानकारी डायल ११२ व अनपरा थाने की पुलिस को दी गयी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि चोरी की घटना में नशा में लिप्त युवाओं का हाथ हो सकता है। सभी संभावित स्थानों पर पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment