दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र: कोतवाली दुद्धी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 57 / 20 21 धारा 363 366 आईपीसी एवं 3 (2)v एससी /एसटी एक्ट से संबंधित अपहृता सकुशल बरामद एवं अपहरणकर्ता अभियुक्त तहियात अली उर्फ बच्चा पुत्र मुस्ताक शेख निवासी ग्राम खजूरी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को दुद्धी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा बरामद और अपहृता को मेडिकल मुआयना के लिए महिला आरक्षी के साथ जिला महिला अस्पताल सोनभद्र भेजा गया ।घटना दिनांक 6 जून 2021 की है जब थाना हाथीनाला क्षेत्र की रहने वाली अपहृता को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बहला-फुसलाकर कस्बा दुद्धी से भगा लिया गया था जिस के संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना दुद्धी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उसी दिन से थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश एवं ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी। आरोपी को सूरत गुजरात मे गिरफ्तार कर सूरत के न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर आज कोतवाली दुद्धी लाकर बाद करने आवश्यक कारवाइ अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया। यह कारवाइ एसएसआइ कृष्ण गोपाल राय के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने किया।
किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
---Advertisement---

