दुद्धी(रवि सिंह)घर से कपड़ा सिलवाने कहकर गुरुवार को निकली युवती लापता हो गई। उसका कोई पता नहीं चलने पर पिता ने दुद्धी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के पिता राम अवतार निवासी कोरची ने बताया कि अपनी पुत्री 19 वर्षीय सोनामती को नातेदार और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन किया। लेकिन अभी तक मेरे पुत्री का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घर से कपड़ा सिलवाने निकली युवती लापता
---Advertisement---

