सोनभद्र:राजस्थान के नागौरी से एक युवक गुरुवार को सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में एक नाबालिग से विवाह रचाने पहुंचा था। लेकिन इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को हुई तो टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। वहीं पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई वहां पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी बिचौलिए के माध्यम से वह यहां आए थे। उसने दो लोगों का नाम बताया। ऐसे में मानव तस्करी के आरोप में दोनों पर एफआईआर की संस्तुति की गई। उधर किशोरी को बालगृह में भेज दिया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में किसी नाबालिग की शादी कराए जाने की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली। ऐसे में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने पहले स्थिति को देखा। उसी दौरान पता चला कि 14 वर्षीय किशोरी की शादी 32 वर्षीय युवक के साथ कराई जा रही है
मानव तस्करी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
---Advertisement---

