डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर काग्रेसियों का प्रदर्शन

By:

On: Friday, June 11, 2021 9:20 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)

कोन।डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए महंगाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव/प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल गुप्ता व नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में कोन स्थित पेट्रोल पम्प पर मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि मौजूदा सरकार में देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे आम जनमानस को जीवन यापन करने में काफी दिक्कतें हो रही है गरीब बेहाल है वहीं डीजल व पेट्रोल के भी दाम आसमान छू रहे है।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नगर प्रभारी विनय कांत चतुर्वेदी,राजनाथ कुशवाहा,विजय कुशवाहा,अनुराग तिवारी,कार्तिक उराव समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment