संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

By:

On: Thursday, June 10, 2021 2:37 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:ओबरा थाना क्षेत्र के कुरकुटिया गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता गुमनिया (20) की मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं विवाहिता के मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ओबरा थाना क्षेत्र के दुरूह गांव कुरकुटिया में विवाहिता गुमनिया का शव उसके घर से कुछ दूूरी पर स्थित एक पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मृतका के पति प्रभु का कहना था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सके

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment