सोनभद्र:कोरोना वैश्विक महामारी में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा आज बुधवार को इंडियन ट्रेनिंग सेंटर,मेन चौक पर (आनंद गुप्ता जी के कोचिंग सेंटर पर) सुबह 9:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण में हमारी कई माताएं बहने,भाई बन्धु व बुजुर्ग ईश्वर को प्राप्त हो गए, उनकी आत्मा की शांति के लिए आज 9 बजे 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल,जोल महामंत्री राजेश बंशल,जिला प्रवक्ता प्रकश केशरी,युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवल,नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवल,किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी,आईटी सेल अध्य्क्ष अजय केशरी,विनोद कानोडिया,आनंद गुप्ता,दीपक कोहली,अंशु अग्रहरि मौजूद रहे।

