डीए बहाल करो” यूटेक पेंशन वाली मंच उत्तर प्रदेश ने ट्विटर पर एक बृहद महाभियान चलाया

By:

On: Tuesday, June 8, 2021 2:30 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: यूनिक टीचर्स Employee’s कमेटी ( यूटेक पेंशन बहाली मंच) विगत कुछ दिनों से लगातार नए-नए कार्यक्रम दे कर सरकार का ध्यान कर्मचारियों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है ।

इसी कड़ी में मंगल वार 8 जून 2021 को “डीए बहाल करो” इस hastag के साथ यूटेक पेंशन वाली मंच उत्तर प्रदेश ने सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक ट्विटर पर एक बृहद महाभियान चलाया

यूटेक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल ने बताया कि महंगाई भत्ता बहाल करने के इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यो के शिक्षकों /कर्मचारियों व अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर ट्विटर अभियान में अपनी सक्रियता दर्ज कराई।
आईटी प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि ट्विटर अभियान के दौरान डीए बहाल करो टैग ने 2,60,000k के साथ 3:00 बजे तक नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था।

विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने अन्य कर्मचारी संगठनों को इस मुद्दे पर बढ़-चढ़कर ट्विटर अभियान में हिस्सा लेने पर आभार व्यक्त किया।
शिक्षक नेता आशीष सिंह ने बताया कि डीए बहाल करो ट्विटर पर घंटों नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा। सोनभद्र जनपद से शिक्षक नेता हिमांशु मिश्रा जी के मार्गनिर्देशन में हजारों शिक्षक कर्मचारियों (शिक्षक, पंचायती राज विभाग )ने इस अभियान को गतिमान बनाये रखने के लिए अपना भरपूर योगदान दिया ! यूटेक जिला संयोजक शिवशंकर भारती व महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने हक के लिए संवाद व संघर्ष जारी रहेगा साथ ही इस सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार प्रकट किया !

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment