घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा तथा कुशीनिस्फ गांव के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र में वह चक्रमण कर रहे थे। उसी समय जानकारी हुई कि अखिलेश पांडेय पुत्र स्वर्गीय नरायण निवासी नौडीहा तथा दीपक कुमार मौर्य पुत्र मटुकधारी निवासी कुशीनिस्फ एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना अखिलेश पांडेय है। अखिलेश पांडेय अपनी गैंग के साथियों के साथ मिलकर बलात्कार करना तथा भादवि के अध्याय 16 में वर्णित अपराधियों को करने के अभ्यस्त अपराधी हैं। इन लोगों का आम जनमानस में भय व्याप्त है। इन दोनो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दो के ऊपर मुकदमा दर्ज
---Advertisement---

