चोरी के सोलर प्लेट के साथ तीन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

By:

On: Sunday, June 6, 2021 2:34 PM

---Advertisement---

म्योरपुर-चोरी के सोलर प्लेट के साथ तीन शातिर चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कुछ दिनों पूर्व म्योरपुर क्षेत्र में सोलर प्लेट की चोरी हुई थी।भुक्तभोगी द्वारा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।तहरीर के आधार पर पुलिस आईपीसी की धारा 380,411 के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश में लगी हुई थी।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में बजरिये मुखबिर के द्वारा पता चला कि उक्त चोरी के आरोपी आश्रम मोड़ के पास आने वाले है।अगर दबिश दी जाए तो आरोपी पकड़े जा सकते है।आनन फानन में टीम गठित की गयी।टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर सोलर प्लेट के साथ पृथ्वीराज उर्फ बबलू हरिजन पुत्र जगमोहन राम निवासी खैराही,ददन कुशवाहा पुत्र रामभनिवासी मिनवाखात बलरामपुर,संजय कुशवाहा पुत्र ददन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।टीम में लीलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष,हेडकांस्टेबल लालबहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल भरत यादव,कांस्टेबल विकास पटेल शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment