बांस में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

By:

On: Sunday, June 6, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार की सुबह बांस में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। जिले के  करगरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की अपने घर के पास ही एक दुकान है। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह दुकान खोलने पहुंचा। प्रतिदिन की तरह साफ-सफाई करके पानी का छिड़काव कर रहा था।पास में ही बांस का पेड़ था और वह ऊपर 11 हजार वोल्ट के तार से सट रहा था। बांस के सहारे करंट उतर रहा था। इस बात से अनजान नंगे पांव पानी का छिड़काव कर रहा सुरेश करंट की चपेट में आ गया। अचानक वो गिरा और छटपटाने लगा। मौके पर पहुंचे लोग तुरंत उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment