वाहन के धक्के से महिला की मौत

By:

On: Sunday, June 6, 2021 12:41 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ढुटेर गांव स्थित तालाब के पास राबर्ट्सगंज- घोरावल मार्ग पर रविवार की सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ढुटेर गांव निवासी गंगावती (62) पत्नी राम दुलारे पटेल रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तीव्र‌ गति से आ रही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन फौरन जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां ट्रामा सेंटर में उक्त महिला की मौत हो गई। इस वक्त उक्त वाहन से बाइक को भी टक्कर मारने की बात कही जा रही है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। फिर भी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment