उच्चाधिकारियो के निर्देश पर बीजपुर थाना परिसर में की गई साफ सफाई

By:

On: Sunday, June 6, 2021 12:24 PM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्घा सिंह) कोरोना महामारी के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारियों में संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक बिंध्याचल परिक्षेत्र जे . रबिन्द्र गोंड तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर रविवार को बीजपुर थाना परिसर में विधिवत साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित उप निरीक्षक और समस्त पुलिस कर्मियों ने कार्यालय, मेस, बैरक, नाली, सहित थाना परिसर के कोने कोने में सफाई अभियान चला कर साफ सफाई किया । बताया गया कि लम्बे समय से इस तरह की साफ सफाई के प्रति किसी ने गम्भीरता नही दिखाई थी। जानकारी के अनुसार यह सफाई अभियान आगामी बरसात को देखते हुए साथ ही कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में सबसे अच्छा और कारगर उपाय साबित होगा इसी को लेकर अधिकारियों के आदेश पर सफाई अभियान चलाया गया।बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने साफ सफाई कर थाने को साफ सुथरा बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment