1-विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की खाई कसम
2-लोगों से वृक्ष को ना काटने व ज्यादा से ज्यादा ज्यादा पौधे लगाने का किया निवेदन
3-विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को कम से कम अपने घर में एक पौधे जरूर लगाना चाहिए
आज दिनांक 5-06-2021 को भारतीय
युवा कांग्रेस के पूर्व-जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे आशु के नेतृत्व में युवाओं ने कोविड-19 में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनकर घोरावल विधानसभा के ग्राम सभा जैत के बरकार गांव में 11 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया । जिसमे आम ,जामुन, सलीफा ,आंवला,अमरूद पौधों का वृक्षारोपण कर आशु दुबे ने कहा कि वर्तमान समय मे प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्यादा कार्बन उत्सर्जन होने की वजह से पृथ्वी के वायुमंडल का तापमान भी ज्यादा बढ़ रहा है जिससे ग्लेशियर लगातार पिघल रही है जिससे वायुमंडल में
ऑक्सीजन की कमी हो रही है , उससे यह स्पष्ट होता है कि अगर हम आज ही नहीं चेतेंगे तो आगे आने वाली पीढ़ियों को और भी कठिनाई और दूर व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा । जिस प्रकार से लगातार पेड़ों की कटाई रोड बनाने को लेकर जगह-जगह भारी मात्रा में की जा रही हैं उससे भी पर्यावरण प्रभावित हो रहा है और उस हिसाब से वृक्ष नहीं लग रहे हैं ,आज विश्व पर्यावरण दिवस हम सबको अपने वायुमंडल के इकोसिस्टम को जीवंत भर सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा, यह सब से निवेदन भी करते हैं कि वह भी आज के दिन कम से कम अपने घरों में एक वृक्ष जरुर लगाएं आसपास भी ज्यादा ज्यादा वृक्षों को लगाएं ताकि वायुमंडल का तापमान नॉर्मल और अच्छा बना रहे । मुख्य रूप से वृक्षारोपण करने वालों में रमेश सिंह जी, दीपक कोहली, गौतम आनंद, सूरज वर्मा सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
वृक्ष ही जीवन का मुख्य आधार – आशु
---Advertisement---

