*राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा माले नेता कलीम और उनकी बेटी को मारपीट कर गिरफ्तार करना लोकतंत्र विरोधी

By:

On: Saturday, June 5, 2021 8:41 AM

---Advertisement---

*चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज को निलम्बित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन* भाकपा (माले)राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) दिनांक 05 जून 2021: संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आज भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपा एवं कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में उनके अतिरिक्त शंकर कोल,राजदेव सिंह गोंड, नोहर भारती,मो० कलीम, चारु, जुबेदा खातून, नाजमा खातून सहित तमाम अन्य लोग शामिल थे। ज्ञापन देकर वापस आते समय आर टी एस क्लब के पास फिजियोथेरेपिस्ट के पास मो० कलीम और उनकी बेटी चारु फिजियोथेरेपी करवाने के लिए रुक गए क्योंकि वे लकवाग्रस्त हैं। वहीं पर चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज आ गए और कलीम और उनकी बेटी चारु को गिरफ्तार करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। भाकपा (माले) राज्य सचिव कामरेड सुधाकर ने चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज के इस कृत्य की घोर निन्दा करते हुए कहा कि कलीम के साथ और उनकी युवा बेटी चारु के साथ पुरुष चौकी प्रभारी द्वारा मारपीट करना न केवल लोकतंत्र विरोधी है बल्कि अपराध और बेहद ही शर्मनाक है। माले नेता ने चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज को तत्काल निलंबित करने एवं उनके विरुद्ध महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर जन अभियान में उतरेगी और संघर्ष तेज करेगी।

 

 

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment