मारवाड़ी युवा मंच ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

By:

On: Saturday, June 5, 2021 7:43 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:मारवाड़ी युवा मंच ने ठाना है,पर्यावरण को बचाना है।5 जून को पूरे विश्व में *विश्व पर्यावरण दिवस* के रूप में मनाया जाता है। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम 5 जून 2021 दिन शनिवार को *हनुमान मंदिर( बगीचे वाले बाबा)* के प्रांगण में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया।

अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया की कोविड महामारी के चलते हमने ये देखा की ऑक्सीजन की क्या एहमियत है,वृक्ष ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्रोत है।आइए हम सब मिलकर वृक्षारोपण करे और पर्यावरण को बेहतर बनाए।
निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने बताया की मंच कई वर्षो से वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।महामंत्री शिखर केडिया ने सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की और कहा की पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।एक पौधा अपने घर में जरूर लगावे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खैतान,संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल,अर्पण बंका ,अनुज केडिया,किशोर केडिया,सचिन अग्रवाल,तरुण केडिया,राकेश जालान,आशीष जालान,सौरभ चौधरी,रमेश गोयल,विकास चौधरी,मनोज परशुरामपुरिया,विनोद कनोडिया,सोन महिला मंच से अनीता कनोडिया,निशा अग्रवाल,पायल गोयल,निक्का कनोडिया आदि उपस्थित रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment