चार लाख रुपये फर्जी एनएससी धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

By:

On: Friday, June 4, 2021 3:16 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली में चर्चित मुख्य डाक घर राबर्ट्सगंज के फर्जी चार लाख रुपये एनएससी प्रकरण में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया मुख्य डाक घर राबर्ट्सगंज के डाक पाल रमेश कुमार तिवारी ने अभियुक्त ओम प्रकाश, निवासी ग्राम मोकरसिम थाना करमा के खिलाफ 42 पेज विभागीय रिर्पोट के साथ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। श्री तिवारी ने अपने तहरीर में लिखा है कि पोस्ट आफिस राबर्ट्सगंज में कतिपय गड़बड़ी होने की सूचना पर डाक विभाग की ओर से निरीक्षक डाक राबर्ट्सगंज उप मण्डल मनुभाई शाह ने जांच की। जांच आख्या पर प्रार्थी को अधीक्षक डाक घर मिर्जापुर आशीष श्रीवास्तव ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जांच में प्रथम दृष्या दोषी पाए गए ओम प्रकाश ने गलत तरीके से एनएससी खरीद कर खोने की सूचना देकर डुप्लीकेट एनएससी बनवाया। उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। उसके बाद मूल एनएससी पर दावा किया जा रहा है। इस प्रकार यह स्पष्ट कूट रचित तरीके से किया गया और स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का मामला बनता है, जिससे विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि विभागीय जांच आख्या कि प्रमाणित छायाप्रति (42) पेज भी कोतवाली राबर्ट्सगंज को तहरीर के साथ दी गई है। इस 42 पेज में उच्चाधिकरियों द्वारा बात करने पर बताया गया कि अभी इसमें दर्जनों कि संख्या में दोषियों को पकड़ा जायेगा। जो सिडिकेट इस फर्जी वाड़े में शामिल है उनको जेल भेजा जायेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment