शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी मिले जून माह का मानदेय – शीतल दहलान

By:

On: Thursday, June 3, 2021 4:22 PM

---Advertisement---

महिला शिक्षक संघ ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

प्राप्त आकस्मिक अवकाश में प्रतिमाह लेने की अनिवार्यता हो खत्म

सोनभद्र:शिक्षामित्र व अनुदेशक को जून माह का मानदेय देने एवं प्राप्त आकस्मिक अवकाश में प्रतिमाह लेने की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने अपर मुख्य सचिव के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। जिलाध्यक्ष शीतल ने शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र व अनुदेशक को जून माह का मानदेय विभाग द्वारा नहीं दिया जाता है। जून माह का मानदेय न मिलने के कारण उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक तनाव में आते हैं एवं इस कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट होती है। वर्तमान में कोरोना काल में ज्यादा कठिन परिस्थति उत्पन्न हो रही। आकस्मिक अवकाश लेने की प्रतिमाह की अनिवार्यता के नियम अव्यवहारिक नकारात्मक है, यदि उनके द्वारा आकस्मिक अवकाश किसी माह में न ली जाये तो वह लैप्स हो जाती है और माह में एक से अधिक आकस्मिक अवकाश की आवश्यकता होने पर उन्हें नहीं मिलती है। जिस कारण उनको दिक्कतों के साथ-साथ अपने वेतन से कटौती करानी पड़ जाती है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment