सोनभद्र:5 जून विश्व पर्यावरण के अवसर पर आज मारवाड़ी सोन महिला शाखा की सदस्यों ने कोविड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष निशा अग्रवाल के निवास स्थान पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही साथ 30 पौधे मंच सदस्यों को वितरित किए गए ताकि वह अपने अपने घरों पर पौधारोपण का कार्य अवश्य करे I
अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि महिला शाखा का एकमात्र उद्देश्य यह है कि वर्तमान स्थिति में ऑक्सीजन की कमी से समाज की जो इतनी दयनीय अवस्था हो गई थी हम सभी मिलकर अपने छोटे से प्रयास से भविष्य में समाज को ऐसी विषम परिस्थितियों से बचाने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। महामंत्री पायल गोयल ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु मंच के सभी सदस्यों को मंच द्वारा एक एक पौधे वितरित किए एवं उनसे आग्रह किया कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति अवश्य जागरूक करें । विश्व पर्यावरण की संयोजक दीप्ती केडिया ने कहा कि हम मंदिरों में स्कूलों में अस्पतालों में पौधे लगवा कर अपना सहयोग कर पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाअध्यक्ष निक्की कानोडिया , ऊषा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल , रंजना अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
मारवाड़ी सोन महिला मंच ने ठाना है,पर्यावरण को बचाना है
---Advertisement---

