10 मई को भरतूआ बंदूक से गोली लगने वाले मामले में अभियुक्त को भरतुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते 10 मई के दिन मूरता के जंगल में शिकार करने गए एक युवक के भरतुआ बंदूक से निकली गोली से व्यक्ति को गोली लग गई थी जिसको लेकर आज पुलिस ने ग्राम तुर्रीडीह में मुखविर की सूचना पर दबिश डाला जिसमें एक घर में रखा हुआ भरतुआ बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और अग्रिम कानूनी कार्रवाई को करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया इस बाबत जब प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मूरता गांव के निवासी लोकनाथ पुत्र राज रूप को 2 दिन पूर्व भरतुआ बंदूक में गोली भरते समय छोटेलाल नामक व्यक्ति के बंदूक से गोली चल गई जिससे लोकनाथ घायल हो गया तथा उसे घायल अवस्था में पुलिस और परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया था जहां इलाज कर युवक को रेफर कर दिया गया था
जिसको लेकर आज उक्त आरोपी छोटेलाल पुत्र रिझन नामक निवासी तुर्रीडीह के विरुद्ध मु0 सं046/21 पंजीकृत कर 3/ 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 308 ,338 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह गिरफ्तारी दुद्धी कोतवाली के एस आई सुधीर कुमार सिंह एवं उनके टीम के द्वारा की गई है

