सोनभद्र:जिले के पांच ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। ग्राम पंचायत के संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गये हैं। सोमवार को भी मतपेटिका की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान लगे रहे। निर्वाचन विभाग के अनुसार राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तरांवा ग्राम पंचायत (बड़कागांव), घोरावल ब्लॉक के गुरेठ, नगवां ब्लॉक के सरईगाढ़, चतरा ब्लॉक के करमांव और कोन ब्लॉक केे खरौंधी ग्राम पंचायत में नौ मई को मतदान कराया गया है। मतदान के बाद मतपेटिका संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवा दिया गया है। सोमवार को भी सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस के जवान डटे रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि पांचों ग्राम पंचायत के मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। कोरोना कर्फ्यू के कारण विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान के पहले जिन पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो गई थी।
सोनभद्र:पांच ग्राम पंचायतों में प्रधानो के भाग्य का फैसला आज
---Advertisement---

