जिला कारागार अधीक्षक की अनुठी पहल बना चर्चा बिषय

By:

On: Saturday, May 1, 2021 1:52 PM

---Advertisement---

(सरफुद्दीन संवाददाता)

सलखन सोनभद्र जनपद सोनभद्र के कारागार अधीक्षक की इन दिनों कोरोनावायरस के महामारी की विकट घड़ी में गरीब निरिह बंदियों के बीमार घरवालों को नि शुल्क दवा इलाज कराने की नई पहल इन दिनों आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उक्त सम्बन्ध में मिजाजी लाल जेल अधीक्षक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोरोनावायरस के महामारी चारों तरफ कोहराम मचाया है।ऐसी परिस्थिति में जनमानस में राहत पहुंचाने के लिए आसपास के इलाकों में निशुल्क माक्स वितरण के साथ जानकारी आने पर हर स्तर से गरीबों की मदद की जाती है।साथ इन दिनों कारागार में निरुद्ध ऐसे बंदियों से मिल कर तथा पता लगाकर उनके घर पर कोई बुजुर्ग अन्य महिला पुरुष बीमार है और उसका कोई इलाज कराने वाला कोई नहीं है उस हालत में बन्दी के परिजन से फोन पर स्वयं बात कर के आश्वासन देते हुए मदत का पुरा भरोसा दिलाते हैं।साथ ही जेल के डाक्टर से उस बन्दी के बीमार परिजनों से बात करा कर तथा बीमारी पुछ कर उसकी दवा जेल सिपाही से उसके घर तक भेजवाया जा रहा है।और साथ में डाक्टर का फोन नंबर भी देते हैं ताकि वह आगे भी कोई भी समस्या आने पर बात कर सकें।जो आजकल आसपास के क्षेत्रों में जिला कारागार चर्चा का विषय बना हुआ है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment