दो दिनों में तीन मौत से सलखन में मचा हड़कंप

By:

On: Friday, April 30, 2021 3:15 PM

---Advertisement---

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम सभा दो दिनों के अंदर तीन मौत से आस पास के इलाकों में कोहराम मच गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार कोरोनावायरस से पिड़ित दो महिला एक पुरुष के सलखन बाजार से लेकर आसपास के क्षेत्रों में कोहराम मच गया है। जिसमें सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सबसे अच्छी अनुभवी उर्मिला देवी (65)वर्ष जो कुशल नर्स के पद के साथ रिटायर्ड हो चुकी थी । कुछ दिन पुर्व उर्मिला देवी और उनकी बहु निर्मला देवी (30)वर्ष पत्नी दीपचंद भारती ये दोनों का जांच के पश्चात कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने पर प्राईवेट चिकित्सालय में इलाज चल रहा था कि वृहस्पतिवार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई थी ।ठिक दुसरे दिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उर्मिला देवी नर्स की भी मौत हो गई ।इसी दौरान कल्लन (70)वर्ष पुत्र मुहम्मद अजीम निवासी सलखन ने भी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो जाने से सलखन बाजार के आसपास के क्षेत्रों में शोक के लहर के साथ कोहराम मच गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment