बभनी:स्थानीय थाना क्षेत्र के भाठीमहुआ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अतवरिया (39)पत्नी देवनारायण की मौत हो गई। महिला का शव महुए के पेड़ से बंधा मिला। मृतका के पति देवनारायण ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात में बारात में गई थी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर घर पहुंचा और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उप निरीक्षक रामायण राम ने बताया कि पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी
संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत
---Advertisement---

