पांच ग्राम पंचायतों मे नौ मई को होगा चुनाव

By:

On: Friday, April 30, 2021 1:16 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि जिन प्रधान प्रत्याशियों की मृत्यु हो जाने के कारण निर्वावाचन अधिकारियों द्वारा प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया था, ऐसे रद्द प्रधान पदों का निर्वाचन नौ मई को होगा। उन्होने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन और उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक मई की सुबह आठ बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने और इसके बाद कार्य की समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 09 मई की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 11मई को मतगणना होगी। 

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत तरावां, घोरावल के ग्राम पंचायत गुरेठ, चतरा के ग्राम पंचायत करमाव, नगवां के ग्राम पंचायत सराईगढ़ और कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत धरौंधी में ग्राम प्रधान पद का चुनाव नहीं हो सका है। ऐसे उम्मीदवार के लिए जिनका नाम निर्देशन मतदान रद्द किए जाने के समय वैध रहा हो पुन: नाम निर्देशन आवश्यक नहीं होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जिसने मतदान रद्द किये जाने के पूर्व नियम 70 के अधीन उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने का नोटिस दिया हो, इस प्रकार से मतदान रद्द किये जाने के पश्चात् नाम निर्देशित किये जाने के निमित्त पात्र न होगा। शेष प्रक्रियाए उपर्युक्त समय सारणी के अनुसार पूर्व निर्धारित स्थान पर यथावत सम्पन्न की जायेंगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment