फर्जी मतदान को लेकर गाव मे जमकर बवाल, मतदाताओं और पुलिस जवानों से मारपीट, दरोगा घायल

By:

On: Thursday, April 29, 2021 1:10 PM

---Advertisement---

बूथ संख्या 193 रनन्नू गांव में पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाता वोटिंग क्रम में नाम पहले से कटे होने को लेकर हुआ विवाद हुई नोकझोंक

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|ब्लॉक क्षेत्र रन्नू गाँव में आज मतदान शुरू होते ही सुबह आठ बजे कुछ ग्रामीण जब वोट डालने गए तो उनका वोट पड़ चुके होने की बात कह वापस किया जाने लगा ,लगभग 4 ग्रामीणों के साथ जब ऐसा हुआ तो ग्रामीण सोम शाह गोंड ने फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगा कर सुरक्षा में लगे जवानों को बताया फर्जी वोट पड़ रहा है जिससे तैनात जवानों ने फार्म भरने की बात कहीं और उसे बाहर ले आये ,आरोप है कि इतने में तैनात जवानों ने लाठी से पिटाई शुरू कर दी ,जिससे सोम शाह गोंड का बीच बचाव करते कुछ अन्य लोग को भी चोट लगी|जिससे ग्रामीण लामबंद हो टूट पड़े, लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति हो गयी,सूचना पर तुरंत मौके पहुँचे एसडीएम रमेश कुमार ने माहौल को शांत कराकर पुनः मतदान शुरू कराया|उन्होंने कहा कि जांच किया जा रहा है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी| उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी को अपनी हार की आशंका हो गयी है,ग्रामीण ने आरोप लगाया वह शांति व्यवस्था में खलल डाल रहा है और उसके वहां रहते निस्पक्ष मतदान नहीं हो सकता|कहा कि निस्पक्ष मतदान हो गया तो उसकी हार तय है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment