सोनभद्र : जिले के पांच ग्राम पंचायतों में गुरुवार को प्रधान पद के लिए मतदान का कार्य स्थगित कर दिया गया है। यह स्थगन आदेश इन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों के असामयिक निधन के कारण दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत तरांवा के प्रधान पद के उम्मीदवार मुन्नी देवी पत्नी राम प्रसाद निधन हो गया है। इसी तरह घोरावल ब्लाक के गुरेठ गांव के प्रधान पद उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद, चतरा ब्लाक के करमांव की श्यामा देवी पत्नी शंकर प्रसाद, नगवां ब्लाक के सरईगढ़ निवासी कैलाश व कोन ब्लाक के खरौंधी निवासी उम्मीदवार महबुबन बीबी पत्नी मु. हजारी का मतदान से पूर्व ही निधन होने के कारण यहां पर अगले आदेश तक प्रधान पद की चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। बताया कि आयोग के निर्देश पर जल्द यहां पर प्रधान पद के लिए नामांकन व मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। ग्राम प्रधान के इन पदों पर चुनाव संबंधी सूचना अलग से दी जाएगी। इसके अलावा बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होंगे
पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर नहीं होगा मतदान
---Advertisement---

