ककरी: सीएसआर के अंतर्गत निर्मित लाखों का नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सयंत्र बन्द ग्रामीणों में आक्रोश

By:

On: Sunday, April 25, 2021 12:52 PM

---Advertisement---

_सोनभद्र-उमेश कुमार सिंह- रेहटा गांव में निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनसीएल ककरी परियोजना के द्वारा निर्मित लाखों रुपए की लागत से स्थापित किया गया आरओ प्लांट बंद पड़ा है। करीब २०दिन से अधिक समय से शुद्ध पेयजल सयंत्र बंद पड़ा है।इस कोविड़१९ महामारी के दौर में रेहटा के ग्रामीण खुले कुआँ,हैण्डपम्प से पानी पीने से मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुर्नवास ग्राम रेहटा में एनसीएल ककरी परियोजना सीएसआर के अंतर्गत निर्मित आठ निःशुल्क शुद्ध पेयजल सयंत्र स्थापित किया गया है लेकिन सभी पेयजल सयंत्र बन्द हैं।ग्रामीण कोरोना काल, संकट काल, संक्रमण काल मे शुद्ध पेयजल न मिलने से काफी भयबित हैं।लोगों को आशंका बनी रहती हैं।की मुझे सर्दी, खाँसी, बुखार न हो जाय शुद्ध पेयजल सयंत्र बन्द हो जाने से आमजन के किसी उपयोग में नहीं आ रहा है।आकाश यादव ने बताया कि इस संबंध में ईमेल के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्लांट की सफाई करवाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करवाई जाए। ताकि ग्रामीणों को नि:शुल्क शुद्व पेयजल मिल सके।और महामारी के दौरान ग्रामीणो की जान-माल की सुरक्षा हो सके_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment